पीलीभीत। पहले चरण का चुनाव संपन्न कराने के लिए रविवार को फोर्स को ब्रीफिंग के बाद रवाना किया गया। इसके अलावा होमगार्ड जवानों को ड्रमंड कॉलेज मैदान से रवाना किया गया।
पुुलिस लाइन में सुबह चुनाव में जाने वाले फोर्स को एसपी दिनेश कुमार पी और एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने का पाठ पढ़ाया। इसके बाद पहले और दूसरे चरण का चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। चुनाव में मतदान केंद्र पर सतर्कता के साथ तैनाती के निर्देश दिए गए। इसके बाद एएसपी और ज्योति यादव ने चुनाव में जाने वाले पुलिस कर्मियों को सूची के अनुसार चेक करते हुए बसों में सवार कराया। इस दौरान फोर्स का बस में चढ़ते हुए की वीडियो भी बनवाई गई थी।
चुनाव में 80 एसआई और 550 सो सिपाही भेज गए है। इसके अलावा शहर के ड्रमंड कॉलेज मैदान से होमगार्ड जिला कमांडेंट अंकिता श्रीवास्तव ने 379 होमगार्ड जवानों को पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव को लेकर रवाना किया गया है। दोनों स्थानों से दोपहर 12 बजे तक फोर्स को रवाना कर दिया गया था।