फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के नमूने लिए, हड़कंप

Fri, 14 Jul 2017 11:16 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
खाद के नमूने लिए, हड़कंप - फोटो : खाद के नमूने लिए, हड़कंप
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी उमेश चंद्र साहू ने शुक्रवार को नगर में खाद की तीन दुकानों का औचक निरीक्षण किया और वहां से खाद के नमूने लिए। छापामार अभियान की जानकारी होते ही खाद की अन्य दुकानें बंद हो गई। ऐसी दुकान के स्वामियों को नोटिस जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उमेश चंद्र साहू ने शुक्रवार को फर्म ज्वाला सरन जगदीश सरन, बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति और आरबीएस मित्तल एंड कंपनी में खाद की चेकिंग की। उन्होंने कागजों में दर्शाए गए स्टाक का मौके पर मिले स्टाक से मिलान किया, जिसमें कोई अंतर नहीं पाया गया। उन्होंने खाद के कट्टों का रखरखाव भी देखा, जो सही मिला। जिला कृषि अधिकारी ने तीनों दुकानों की यूरिया खाद का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि नमूना परीक्षण के लिए विभागीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा और परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बाद में खाद की अन्य दुकानों पर भी छापा मारने का प्रयास किया लेकिन उनकी दुकानें बंद मिली। छापा मारने के दौरान उनके साथ कृषि उपसंभाग कार्यालय के बीटीएम अनिल वर्मा, एसएमएस सियाराम गंगवार और महेश राठौर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें