फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए महिलाओें का प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2015 11:57 PM IST
पूरनपुर। पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू नेताओं के नेतृत्व में तहसील दिवस में पहुंची महिलाओं ने लाइनपार देहात में विकास न होने से गुस्साईं महिलाओं ने प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया और तहसील दिवस में पत्र देकर विकास कराने की मांग की।
विज्ञापन


भाकियू के संजीव सरन सक्सेना, विमला सक्सेना के नेतृत्व में लाइनपार देहात की तमाम महिलाएं तहसील पहुंची। यहां महिलाओं और भाकियू कार्यकर्ताओं ने लाइनपार में विकास न होने की समस्या को लेकर पूरनपुर देहात के प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने तहसील दिवस में पत्र देकर विकास कराने की मांग की।

पत्र में कहा गया कि पूरनपुर समग्र्र ग्राम घोषित है। इसके बाद भी लाइनपार में विकास नहीं हुआ। समाजवादी पेंशन के लिए अपात्रों का चयन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में राजेश्वरी देवी, सरोज गुप्ता, वीरमती, सुनीला, किरन देवी, रेखा, मीना, प्रेमलता, सुषमा, शीला, नीतू, सोमवती, मैना देवी आदि थे।
विज्ञापन

तहसील दिवस से भगाने का आरोप
पूरनपुर। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनेरश गौड़ आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में तहसील दिवस में फरियाद लेकर पहुंचने पर वहां से भगाने का आरोप अफसरों पर लगाया है। पत्र में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में रामनरेश गौड़, विमला देवी, मीरा देवी, संजीव सरन सक्सेना आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें