फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की सूची में अपात्रों के नाम

Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ पूरनपुर।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करके ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सूची में अपात्रों के नाम शामिल होने और पात्रों के नाम न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में सूची से अपात्रों के नाम हटवाकर पात्रों के नाम शामिल कराने की मांग की गई। 
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रेहान रजा खान के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में रेहान खान ने कहा कि अधिकांश अपात्रों के नाम सूची में शामिल कर लिए गए हैं, जबकि पात्रों के नाम सूची से गायब हैं, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगदीश जौहरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से नहीं कर रही। जिला महासचिव राजिश खां ने कहा कि गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में सूची से अपात्रों के नाम हटवाकर पात्रों के नाम शामिल कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में रफीक अहमद, अनवर अंसारी, तसलीम अख्तर, रिजवान खान, हारून खां, साबिर अली, सलीम, बबलू, रविंद्रपाल काका, मोइन खां, सज्जाद आदि थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें