फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से 11 की हालत बिगड़ी

Mon, 04 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत (उत्तराखंड) जिले के गांव तल्ली मलाली निवासी मोहम्मद सरताज शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस स्थित अपनी ससुराल में चालीसवें के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। घर में रविवार सुबह मोहम्मद सरताज की चार वर्षीय पुत्री आतिफा व उनके साले अमजद के चार वर्षीय पुत्र फहीम रजा ने एक साथ दाल चावल खाए। बकौल मोहम्मद सरताज: खाना खाने के कुछ देर बाद ही दोनों बच्चों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में दोनों  को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इधर बच्चों का इलाज कर रहे जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सतेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों की फूड प्वाइजनिंग के चलते हालत खराब हुई है। दोनों का इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन

पूरनपुर। गांव जटपुरा में मसूर की बासी दाल खाने से दो परिवारों के नौ लोगों की हालत बिगड़ गई। गांव निवासी अमरजीत के पुत्र सुखपाल सिंह ने बताया कि रात उसके घर मसूर की दाल बनी थी। रात को उसने, उसकी 16 वर्षीय पुत्री किरनदीप कौर, भाई तीस वर्षीय गुरप्रीत सिंह, गुरुप्रीत की पत्नी 25 वर्षीय नरेंद्र कौर दाल खाई थी। दाल को पड़ोस मेें रह रहे उसके चाचा जगदीश सिंह की पत्नी 56 वर्षीय जागीर कौर, जगदीश सिंह की पुत्री 25 वर्षीय सुखदीप कौर, चचेरे भाई लवप्रीत सिंह की पत्नी 23 वर्षीय अरविंदर कौर, सुखपाल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री पवनदीप कौर, सतेंद्र सिंह ने भी खाया। इसी दाल को दोनों परिवार के उक्त सदस्यों ने रविवार सुबह भी खाया। रविवार सुबह दाल खाने के करीब आधा घंटे बाद एक-एक कर दोनों परिवार के लोगों की हालत खराब होने लगी। उल्टी-दस्त होने के साथ अचेत होने लगे। गंभीर हालत में दोनों परिवारों के सभी नौ सदस्यों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।

बासी दाल खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग
दोनों परिवारों के नौ सदस्यों ने रात की रखी बासी दाल को खाया था। इससे सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। सभी की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रविंद्र सिंह, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

यह है फूड प्वाइजनिंग के लक्षण
- उल्टी दस्त आना
- पेट में एेेंठन और दर्द
- मांसपेशियों में दर्द होना
- कमजोरी व बुखार आना

ऐसे करें बचाव
- साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें
- फलों व हरी सब्जियों को धोकर ही खाएं
- बासी खाना खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें