बीसलपुर डाइट में आयोजित शिविर में यातायात संबधी जानकारी देती यातायात पुलिस।प्राचार्य
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में चल रहा दो दिवसीय शिक्षक संकुल शिविर शनिवार को समाप्त हो गया। समापन पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने शिक्षकों को यातायात संबंधी जानकारियां देकर कहा कि खुद के साथ बच्चों को भी नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करें।
संस्थान में शुक्रवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक संकुल शिविर शुरू हुआ था। समापन अवस पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने शिक्षकों को यातायात संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी। टीम ने कुछ शिक्षकों द्वारा यातायात से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य एमपी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में दी गई जानकारियां शिक्षक आसपास के लोगों को भी दें, जिससे समाज में जागरूकता फैले और लोग लाभान्वित हों। शिक्षक अपने विद्यालयों के बच्चों को भी जागरूक करें। प्राचार्य ने शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी बांटे। संचालन शिविर प्रभारी नीलेश नाथ ने किया।