पीलीभीत में मंगलवार की सुबह छाए धने कोहरे में शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास से गुजरते लोग।स
पीलीभीत। तराई में कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार सुबह छाए घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थामी। सर्द हवा ने लोगों को कंपकंपा दिया। दोपहिया वाहन चालकों को ऊनी कपड़ों में भी ठंड का एहसास हुआ।
जिले में सुबह 10 बजे के बाद कोहरे का असर रहा। शहर में तो सूर्यदेव के दर्शन जल्दी हो गए, लेकिन देहात इलाके में 11 बजे के बाद ही धूप खिली। मगर लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। पूरे दिन सर्द हवा चलती रही। लोग ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को जिले के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम 11.6 रिकाॅर्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 11.8 रिकाॅर्ड किया गया था। बताया कि कोहरे से रबी सीजन की फसलों को लाभ होता है।