पीलीभीत। डीएम ने सदर तहसील में आईजीआरएस के तहत की गई दो शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ते की जमीन पर अवैध रूप से तैयार की गई फसल को कटवाकर उसे कब्जा मुक्त कराया।
गांव ढकिया निवासी नरेंद्र पाल ने चक मार्ग से कब्जा हटवाने की शिकायत की। निरीक्षण में पता चला कि रास्ते के नाम दर्ज भूमि पर गांव के ही दीनानाथ ने धान की फसल बो कर कब्जा कर लिया था। धान की फसल कटवा कर रास्ते काे कब्जामुक्त कराया गया।
आईजीआरएस के माध्यम से गांव आराजी मथुदांडी निवासी पवेंद्र सिंह ने भू-माफिया की ओर से कब्जे की शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम ने तहसीलदार के साथ मौके पर जाकर जांच की। स्थलीय निरीक्षण में जमीन पर कब्जा पाया गया। पैमाइश करने पर पड़ोसी किसान ने इसका विरोध किया। ऐसी स्थिति में भूमि की पैमाइश के लिए वाद दायर करने के लिए कहा गया। संवाद