फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मरम्मत के दावों की पोल खोल रहीं रोडवेज बसों से फॉग लाइटें नदारद

विज्ञापन
रोडवेज बस में नही लगी फॉग लाइट।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत डिपो और वर्कशॉप के जिम्मेदारों को यात्रियों की परवाह नहीं है। यही वजह है कि अफसरों के निर्देशों के बावजूद बसों की हालत अब तक नहीं सुधरी है। अधिकतर बसों में न तो ऑल वेदर बल्ब लगा है और न ही फॉग लाइटें। खिड़कियों के टूटे लॉक भी अब तक सही नहीं कराए गए हैं, जबकि चार दिन पहले आए नोडल अधिकारी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी सत्यनारायण ने स्थानीय डिपो पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। उन्होंने वर्कशॉप भी देखी और बसों की मरम्मत का हाल भी जाना था। कमियों को लेकर वर्कशाॅप के फोरमैन से नाराजगी जाहिर की थी। बिना मरम्मत के किसी बस का संचालन मार्ग पर न किए जाने के लिए कहा था। मगर नोडल अधिकारी के निर्देशों को डिपो के जिम्मेदारों ने अनसुना कर दिया। अधिकतर बसों में मरम्मत कार्य के नाम पर महज औपचारिकता ही दिखाई दीं।

दोपहर करीब 12:15 बजे आगरा-कासगंज जाने वाली बस नौगवां चौराहे पर खड़ी थी। इस बस में फॉग लाइटें ही नहीं लगी थीं, जबकि लंबी यात्रा पर जा रही थी। बस के अंदर भी अव्यवस्थाएं नजर आईं। चालक सीट के पास तारों का मकड़जाल फैला था। इसके पीछे एक बरेली को जाने वाली बस खड़ी थी।
विज्ञापन

इसमें खिड़कियों में लॉक भी नहीं थे। इसमें लगे फायर सिलिंडर पर तिथि तक नहीं पड़ी थी। सिलिंडर भी काफी पुराना था। सिलिंडर के हैंडल के पास काफी जंग लगी थी। एक अन्य बस में भी खिड़कियों के लॉक नहीं थे। फॉग लाइट भी नहीं लगाई गईं। इसके बावजूद जिम्मेदार व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत दावों की पोल खोल रही है।

फर्स्ट एड बॉक्स भी नदारद
रोडवेज बस में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें एक फर्स्ट एड बॉक्स भी लगा रहता था, लेकिन कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स ही नदारद दिखा। साथ ही बसों में सीटें भी सही नजर नहीं आईं।



बिना मरम्मत के बसों को मार्ग पर नहीं भेजा रहा है। जांच के बाद ही बसों को मार्ग पर भेजा जा रहा है। बसों का काम लगातार कराया जा रहा है। कुछ बसों का काम शेष रह गया है। जल्द ही इसे पूरा करा दिया जाएगा।
- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम

रोडवेज बस में नही लगी फॉग लाइट।संवाद

रोडवेज बस में नही लगी फॉग लाइट।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें