फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर घटने से शुरू हुआ कटान, ग्रामीण चिंतित

सार

शारदा नदी पिछले कई वर्षों से धनाराघाट के पास दो धाराओं में बंटकर बह रही थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।1994 में रुख बदलने पर नदी दो धाराओं में बंट गई थी।मुख्य धारा से एक किलोमीटर दूर बनी धारा को छोड़कर नदी फिर पुराने स्थान पर आ गई है।
विज्ञापन
पूरनपुर के धनाराघाट के समीप कटान करती शारदा नदी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरनपुर। शारदा नदी पिछले कई वर्षों से धनाराघाट के पास दो धाराओं में बंटकर बह रही थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस बार नदी की एक ही धारा बह रही है। वहीं शारदा का जलस्तर कम होने के बाद कटान शुरू हो गया है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

धनाराघाट के पास नदी करीब पांच किलोमीटर के दायरे में बहती है। बरसात के दिनों में नदी पूरे उफान पर रहती है। 1994 में रुख बदलने पर नदी दो धाराओं में बंट गई थी। मुख्य धारा से करीब एक किलोमीटर दूर दूसरी धारा बन गई थी। तब से नदी पर बरसात के बाद दो धाराओं पर पैंटून पुल बनाना पड़ता था। नदी ने इस बार फिर अपना रुख बदल दिया है। मुख्य धारा से एक किलोमीटर दूर बनी धारा को छोड़कर नदी फिर पुराने स्थान पर आ गई है। इससे इस बार नदी की दो धाराओं की जगह एक धारा पर ही पैंटून पुल बनाने की जरूरत पड़ेगी।
बुधवार को जलस्तर कम होने पर नदी ने कटान शुरू कर दिया। अभी धनाराघाट के पास और दूसरी ओर राणा प्रतापनगर के समीप नदी ने कटान शुरू किया है। धनाराघाट के समीप नदी जंगल की जमीन काट रही है। नदी कहीं खेतों की ओर रुख कर कटान तेज न कर दें। इसको लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें