बिना प्रशिक्षण के इंजेक्शन और ड्रिप लगाने पर अधिक जोर दिया जाता है। इस मामले को प्रमुखता से उठाने पर बुधवार को सीएमओ के निर्देश पर जहानाबाद सीएचसी के एमओआईसी कमलेश कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में टीम के साथ क्षेत्र में अभियान चलाकर झोलाछाप पर सख्ती की। एमओआईसी डॉ कमलेश गंगवार ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के दो गांव में संचालित तीन अवैध क्लीनिकों को सील किया गया है।
पीलीभीत। इलाज के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप पर कार्रवाई के नाम पर अब तक स्वास्थ्य विभाग के अफसर आंखें बंद किए बैठे थे। इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया तो जिम्मेदारों की नींद टूटी। बुधवार को अवैध क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहानाबाद क्षेत्र में तीन अवैध क्लीनिक सील कर दिए गए।
विज्ञापन
जिले के अधिकांश इलाकों में झोलाछाप क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। हर मर्ज का इलाज करने का दावा कर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ करने का सिलसिला जारी है। यह लोग मनचाहा रुपये वसूलने से पीछे नहीं हटते। बिना प्रशिक्षण के इंजेक्शन और ड्रिप लगाने पर अधिक जोर दिया जाता है। इस मामले को प्रमुखता से उठाने पर बुधवार को सीएमओ के निर्देश पर जहानाबाद सीएचसी के एमओआईसी कमलेश कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में टीम के साथ क्षेत्र में अभियान चलाकर झोलाछाप पर सख्ती की। क्षेत्र के गांव नूरपुर में रईस अहमद द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने गांव सिक्लापुर में छापा मारा। भनक लगते ही संचालक फरार हो गए। कार्रवाई करते हुुए पंकज और अब्बास के अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों को सील कर दिया गया। एमओआईसी डॉ कमलेश गंगवार ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के दो गांव में संचालित तीन अवैध क्लीनिकों को सील किया गया है। झोलाछाप पर कार्रवाई जारी रहेगी।