फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुआवजा न मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Nov 2024 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव ​खिरकिया बरगदिया में प्रदर्शन करते बाढ़ पीड़ित।स्रोत:प्रदर्शकारी
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ से हुए नुकसान के बाद मुआवजा मानक के अनुसार न मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने रविवार को प्रदर्शन किया। गांव खिरकिया बरगदिया में एकत्र हुए पीड़ितों का कहना था कि उन्हें नुकसान के अनुसार मुआवजा नहीं दिया गया। कई ऐसे पीड़ित भी हैं जाे सूची में नाम होने के बाद भी सरकार से मदद नहीं पा सके हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शारदा नदी हर साल क्षेत्र में तबाही मचाती है। सैकड़ों एकड़ जमीन में खड़ी फसलें नदी में समा जाती हैं। बाढ़ से फसलें नष्ट होने और जमीन के नदी में समाने के बाद भी अधिकांश किसानों को मुआवजा नहीं मिलता। मुआवजा को लेकर गांव राहुलनगर में कई दिनों से बेमियादी भूख हड़ताल चल रही है। गांव खिरकिया बरगदिया में भी कई दिन तक प्रदर्शन किया गया मगर, सुनवाई नहीं हुई।
प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। इसके बाद नुकसान का आकलन कर प्रभावितों की सूची भी बनाई गई। इस सूची में नाम होने के बाद भी कई लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। वहीं कई अन्य को नुकसान के अनुसार मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने शीघ्र मांगों का निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में विवेक सिंह चौहान, लल्लन प्रसाद, अरविंद, हरीशंकर, रामसूरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें