पीलीभीत। पहाड़ों और नेपाल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को बनबसा बैराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। नदी किनारे और निचले इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ाने के साथ ही संभावित बाढ़ से निपटने के लिए राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्थिति को देखते हुए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को शारदा नदी किनारे के इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नदी के वर्तमान जलस्तर और बनबसा बैराज से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति की जानकारी ली। कई परिषदीय स्कूलों में पानी भरने से शिक्षण कार्य पर भी असर पड़ा है।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे बसे गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को नदी और तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए भी कहा गया है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने के साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डीएम ने भगा मोहम्मदगंज के देवहा पुल के पास मार्ग कटान स्थिति को भी देखा। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स का मैप का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने मार्ग बह जाने से उत्पन्न समस्या से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने शीघ्र समस्या का शासन स्तर से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
खकरा नदी में उफान के बाद जलमग्न हुआ न्यूरिया-रामपुर बौरख मार्ग का रपटा पुल, दूर तक पानी में डूब- फोटो : 1