बाढ़ की जद में ये इलाके
ड्यूनी डैम से पानी छोड़े जाने के बाद शहर के बेनी चौधरी, फीलखाना इलाके बाढ़ की जद में आ गया है। हालांकि अभी आबादी क्षेत्र में पानी नहीं पहुंचा है। इसके अलावा शहर से सटे चंदोई नावकूड़ मार्ग पर पानी चलने लगा है। नावकूड़ गांव के निकट नदी की धार तेज हो गई है। इससे गांव निवासी डोरीलाला,रामचरन,शेर सिंह, माखन लाल, हीरा लाल आदि ग्रामीणों के घर नदी की जद में हैं। ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। यहां नदी 20 फुट दूरी पर बह रही है।
55 हजार क्यूसेक पर बिगड़ जाती है स्थिति
शहर से सटे इलाके से गुजरने वाली देवहा नदी में वैसे तो 35 हजार से अधिक पानी आने पर निचले इलाकों में जलभराव की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन 55 हजार क्यूसेक पानी पास होने के बाद स्थिति बिगड़ जाती है। पिछले साल आई बाढ़ के बाद देवहा नदी में 56 हजार क्यूसेक तक पानी पास हुआ था। जिसके बाद शहर के आधे हिस्से में जलभराव की स्थिति बदतर हो गई थी।