फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बाढ़ खंड अधिकारी लापरवाह, नहीं थम रहा नहरोसा में कटान

Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
हजारा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
 बाढ़ खंड अधिकारी लापरवाह, नहीं थम रहा नहरोसा में कटान - फोटो :  बाढ़ खंड अधिकारी लापरवाह, नहीं थम रहा नहरोसा में कटान
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम नहरोसा में बाढ़ खंड अधिकारियों की लापरवाही के चलते शारदा का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन कई एकड़ कृषि भूमि को लीलने के साथ शारदा यहां दो ग्रामीणों के घर के निकट पहुंच गई है। बाढ़ खंड के अधिकारी और ठेकेदार मानक के अनुरूप कार्य न कराकर अपनी जेबें भरनेे में लगे हैं। करीब 15 दिन पहले पहाड़ों पर हुई वर्षा के बाद से ही शारदा का जलस्तर बढ़ गया था। इसी के साथ शारदा ने ग्राम नहरोसा में कृषि भूमि और आबादी की ओर कटान तेज कर दिया था। यहां बाढ़-कटान से रोकने को लेकर बाढ़ खंड महकमे ने कार्ययोजना भी तैयार की तथा उसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करा जेई, एई की निगरानी में ठेकेदारों से कार्य भी शुरू करा दिया, लेकिन ग्रामीणों की माने तो विभागीय अधिकारियों की मिली भगत के चलते यहां बचाव कार्य शुरू से ही धीमी गति से होता रहा। ग्रामीणों ने बताया कि टेंडर में बल्ली पायलिंग के लिए 20 फिट अंकित है, लेकिन मौके पर अधिकांश बल्लियां 16 फिट की ही लगाई जा रही हैं। यही नहीं बनाए जाने वाले कटर भी मानक के अनुरूप नहीं बनाए जा रहे हैं। जिससे वह कटान रोकने में अक्षम साबित हो रहे हैं। 
विज्ञापन

नदी ग्राम निवासी गुरनाम सिंह, बूटा सिंह, बग्गा सिंह, गुरदीप सिंह, कासिम अली, दोस मोहम्मद की कृषि भूमि का कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ रही है। ग्राम निवासी गुरनाम सिंह और गुरदीप सिंह के घर से नदी मात्र 30 मीटर दूर रह गई है। गुरनाम ने तो नदी को अपने घर के निकट आता देख अपने घर की चहारदीवारी आदि तोड़ उसकी ईंटें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचानी शुरू कर दी है। इन ग्रामीणों ने बताया कि पिछले बाढ़ खंड के ठेकेदार और अधिकारी बचाव कार्य के नाम पर महज खानापूरी कर रहे हैं। ठेकेदार बल्ली आदि ही साइड पर नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने यहां बाढ़ खंड द्वारा किए जा रहे कार्यों की डीएम से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें