फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 14 करोड़ से कराए जाएंगे भरा पचपेड़ा में बाढ़ बचाव कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। औद्योगिक एरिया भरा पचपेड़ा की जमीन काे देवहा नदी की बाढ़ और कटान से बचाने के लिए 14 करोड़ से अधिक धनराशि से कार्य कराए जाएंगे। धनराशि स्वीकृत होने के बाद बचाव कार्य की प्रक्रिया टेंडर में अटकी है। हालांकि बाढ़ खंड विभाग यूपीसीडा की ओर से सहमति मिलने में देरी की बात कह रहा है।
विज्ञापन

जुलाई 2024 में आई बाढ़ से मझोला क्षेत्र के औद्योगिक एरिया भरा पचपेड़ा में भी नुकसान हुआ था। रास्ते कट गए और बाउंड्री भी गिरी थी। बताया जा रहा है कि देवहा नदी कई वर्षाें से उस क्षेत्र में धीमी गति से कटान भी कर रही है। बाढ़ से नुकसान के बाद बाढ़-कटानरोधी कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया।
प्रस्ताव यूपीसीडा को भेजा गया। अब जाकर इन कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि भरा पचपेड़ा में 14 करोड़ से अधिक धनराशि से बचाव कार्य कराए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में करीब पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। बताया कि धनराशि यूपीसीडा की ओर से ही मुहैया कराई जानी है। यूपीसीडा की सहमति न मिलने से ही काम में थोड़ी देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें