टेंपो के नीचे दब गया था छात्र
कुछ ही मिनटों बाद बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर शेरगंज हाल्ट को जाने वाले रास्ते के सामने टेंपो बेकाबू होकर पलट गया, जिससे हिमालय उसके नीचे दब गया। हादसा देख मौके पर जुटे राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए छात्र को टेंपो के नीचे से बाहर निकाला और एंबुलेंस व डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।
हादसे में टेंपो में सवार अन्य छात्रों को भी चोटें आई हैं। इनमें अमन (17 वर्ष) कक्षा 12 ज्योरहा कल्यानपुर और सौम्या (16 वर्ष) कक्षा 12 कस्बा बरखेड़ा की छात्रा, जो कि सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर में पढ़ती हैं। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, दो अन्य घायल छात्रों के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।