पीलीभीत। जिले के पांच खिलाड़ियों का बरेली मंडल की तैराकी टीम में बुधवार को चयन हुआ है। अब वे 18 अगस्त को लखनऊ में आयोजित प्रदेशीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
बरेली में आयोजित विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में पीलीभीत की तैराकी टीम ने भी प्रतिभाग किया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राम इंटर कॉलेज पीलीभीत के छात्र प्रखर त्रिपाठी, शिखर त्रिपाठी और अंश मिश्रा का चयन हुआ। इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चंदिया हजारा के छात्र अभिषेक पांडे और कंपोजिट विद्यालय मीरपुर हररायपुर के छात्र जीनियस कुशवाहा का चयन किया गया। इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में शारीरिक शिक्षा के अध्यापक नागेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।