फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अनदेखी की बूंदों से भीगा विकास भवन

Wed, 06 Aug 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विकास भवन के तीसरे तल पर सहकारिता विभाग के कार्यालय में भरा पानी संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। अफसरों की अनदेखी के चलते विकास भवन के तीसरे तल के कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी मुश्किल में हैं। छत से टपकते पानी से अभिलेखों और कंप्यूटर को बचाने की मशक्कत में काम पिछड़ रहा है। फर्श पर बहता पानी विकास के दावों की कहानी कहता है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर 12:45 बजे विकास भवन के तीसरे तल पर सहकारिता विभाग के कार्यालय में एक कंप्यूटर सिस्टम को पानी से ढक कर रखा गया था। छत से बूंदें टपक रहीे थीं और फर्श पर पानी भरा था। कमरे में ऐसी कोई जगह नहीं थी, जहां बैठकर काम किया जा सके। सभी कुर्सियां भीगी थीं। विभाग के दूसरे कार्यालय का हाल भी यही था। छत से टपकते पानी के बीच कर्मचारी जैसे-तैसे काम कर रहे थे। इसी तल पर बने डूडा कार्यालय की स्थिति और ज्यादा खराब थी। छत से पानी टपकने के कारण कर्मचारियों को काम करना मुश्किल हो रहा था। पानी से कुछ अभिलेख भी भी गए थे। बरामदे की फर्श पर पानी बह रहा था। सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि पानी टपकने की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। अभिलेखों और कंप्यूटर को ढककर काम चलाया जा रहा है।

विकास भवन के तीसरे तल पर सहकारिता विभाग के कार्यालय में भरा पानी संवाद

विकास भवन के तीसरे तल पर सहकारिता विभाग के कार्यालय में भरा पानी संवाद

विकास भवन के तीसरे तल पर सहकारिता विभाग के कार्यालय में भरा पानी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें