फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर होकर दिल्ली के लिए संचालित कीं पांच बसें, यात्रियों को मिली राहत

Tue, 24 Mar 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली जाने वाली पांच बसों का संचालन पीलीभीत से बीसलपुर होकर किया गया है। बसें चलने से इस मार्ग के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिली है। डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब 113 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। इसके अलावा कानपुर, आगरा, लखनऊ, सीतापुर, टनकपुर सहित अन्य मार्गाें पर बसें संचालित हो रही हैं। इससे बीसलपुर, पूरनपुर आदि स्थानीय मार्गों पर संचालन प्रभावित हो रहा था।
अब दिल्ली जाने वाली पांच बसों का संचालन बीसलपुर होकर किया जा रहा है। इनमें तीन बसें सुबह सात बजे से रवाना की जाएंगी। बसें एक घंटे के अंतराल में पीलीभीत से निकलेंगी। दो बसों का संचालन शाम चार बजे किया जा रहा है। इससे इस मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि दिल्ली जाने वाली पांच बसों का संचालन बीसलपुर होकर किया जा रहा है। जल्द ही इस मार्ग पर बाहर जाने वाली अन्य बसों का संचालन भी इस मार्ग पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें