फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में रखी गई प्रथम चरण की मतपेटियां

Sun, 29 Nov 2015 10:59 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान होने के बाद मतपेटियों के मंडी पहुंचने का क्रम देर रात तक जारी रहा। सभी मतपेटियां पहुंचने के बाद लगभग 10 बजे स्ट्रांग रूम को सील कर पुलिस सुरक्षा में दिया गया। वहीं बरखेड़ा में भी देर रात स्ट्रांगरूम लॉक किए गए।
विज्ञापन

प्रधान और पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ था। चुनाव संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियों के मतपेटिकाएं लेकर मंडी पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो रात नौ बजे तक जारी रहा। मंडी में मरौरी ब्लाक के आरओ आरबी चतुर्वेदी एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सभी मतपेटियों को मंडी परिसर ही बनाए गए चार स्ट्रांग रूम में रखवाया गया।
प्रत्येक बूथ के पीठासीन अधिकारी से मतपेटिका एवं बूथ की चुनाव सामग्री लेने के बाद रिलीव किया। मतपेटियां जमा करने को मंडी में काफी चहल रही है और हर कोई अपना काम निपटाकर घर जाने की जल्दी में दिखा। उधर बरखेड़ा ब्लाक में भी आरओ/डीसीओ राजेश्वर सिंह यादव ने जीजीआईसी के चार कमरों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियां रखवाकर उन्हें सील कराया और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों स्थानों पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पुलिस बल और फायर ब्रिगेड तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें