अग्निशमन सेवा सप्ताह के
दौरान बुधवार को अग्निशमन विभाग ने दमकल गाड़ियों के साथ रैली निकाली और
लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। रैली को एएसपी सुधीर कुमार ने हरी
झंडी दिखाकर रवाना किया।
14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा
सप्ताह मनाया जा रहा है। दूसरे दिन शहर में दमकल वाहनों के साथ रैली निकाली
गई। रैली को सुबह करीब 10.30 बजे अग्निशमन कार्यालय से एएसपी सुधीर कुमार
सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल मुख्य अग्निशमन
अधिकारी बृहमानंद दूबे, एफएसओ रामकृपाल सिंह, ज्ञानपाल आदि ने पर नुक्कड़
सभाएं कर लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए और उन्हें पंपलेट आदि वितरित
कीं। रैली खकरा, बरेली गेट, रोडवेज बस अड्डा, छतरी चौराहा, डिग्री कॉलेज
चौराहा, जसवंतरी देवी चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हो गई।
यह बरतें सावधानियां
0 बिस्तर पर लेटकर बीड़ी-सिगरेट न पिएं।
0 बिना बुझाए बीड़ी-सिगरेट के टुकड़ों को न फेंके।
0 बच्चों की पहुंच से माचिस दूर रखें।
0 चूल्हे पर चढ़े बर्तन को पहने कपड़ों से न उतारें।
0 सोने के पहले गैस सिलेंडर का वाल्व बंद कर दें।
0 गैस का रबड़ पाइप अधिक पुराना होने पर बदल दें।