फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती पर आरएसएस ने निकाली शोभायात्रा

Wed, 15 Apr 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर में शोभायात्रा निकाली। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर के छात्रों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


आरएसएस की शहर में लगने वाली सभी छह शाखाओं दुर्गा, अशोक, टैगोर, मंदिर, प्रताप, शिवाजी मंदिर शाखा के स्वयं सेवक और शिशु मंदिर व विद्या मंदिर के छात्र बुधवार को अशोक कॉलोनी स्थित संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में एकत्र हुए। यहां बैनर आदि लेकर 11 बजे शोभायात्रा प्रारंभ हुई।

स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी तिराहा, स्टेशन रोड, छतरी चौराहा होते हुए यात्रा वापस संतराम शिशु मंदिर पहुंची। रास्ते में लोगों ने स्वयं सेवकों का स्वागत कर जलपान कराया। शोभायात्रा का संचालन जिला शारीरिक प्रमुख रविप्रताप सिंह ने किया। इसमें लेखराज भारती, चंदन सिंह, संजय गंगवार, कृष्ण कुमार, जिलेदार तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, वेदप्रकाश शुक्ला, प्रदीप नवरंग, निरंजन सिंह, रामपाल सिंह जमुना प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें