फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसास राइफल से चली गोली, हेड कांस्टेबिल के बाएं पैर में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद थाने में गुरुवार रात 10 बजे सिपाही ड्यूटी पर जाने से पहले इंसास राइफल चेक कर रहा था। चेक करते समय फायर हो गया। इसमें हेड कांस्टेबिल कुंवर पाल घायल हो गए। पुलिस उनको आनन-फानन जिला अस्पताल लाई। गोली बाएं पैर में फंसी थी। इसलिए तत्काल उन्हें बरेली के भोजीपुरा स्थित मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। राइफल मिस हैंडलिंग के आरोप में सिपाही कपिल कुमार को एसपी ने निलंबित किया गया है। पूरे मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद के सिपाही कपिल कुमार ड्यूटी के लिए राइफल ली। राइफल लेने के बाद वह इसे चेक कर रहा था। लॉक खुला था। इस दौरान ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई। जो हेड कांस्टेबिल के पैर में जा घुसी। थाने में घटना को लेकर हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी तत्काल दौड़ पड़े। हेड कांस्टेबिल को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हेड कांस्टेबल को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि घटना को लेकर जांच कराई जा रही है। प्राथमिक स्तर राइफल की मिस हैंडलिंग हुई और अचानक गोली चलने से हेड कांस्टेबिल घायल हुआ है। लापरवाही के आरोप में सिपाही कपिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें