फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छप्परपोश मकान में लगी आग से हजारों का नुकसान

Tue, 10 Nov 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
आग से जला पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुंघचाई। देर शाम छप्परपोश घर में अचानक आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से घर में रखी नकदी, आभूषण सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। विधायक ने परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव नगरिया टांडा निवासी रामपाल गांव के बाहर छप्परपोश घर में परिवार के साथ रहते हैं। घर में ही परचून की दुकान भी चलाते है। सोमवार देर शाम घर में आग लग गई। परिवार का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने का काफी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े, चारपाई, बर्तनए साइकिल, परचून की दुकान का सामान पूरी तरह जल गया। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवर व हजारों रुपये की नगदी भी आग में जलकर नष्ट हो गई। मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। विधायक ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अग्निकांड की जानकारी ली और नुकसान के बारे में जाना। विधायक ने बताया कि पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने के लिए एसडीएम से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें