बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग तीन स्थानों पर हुए हादसों में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। रिछुलिया निवासी प्रदीप सोमवार देर रात नगर से बाइक द्वारा गांव जा रहे थे। कंधरापुर मोड पर बाइक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कटकवारा निवासी रंजीत सोमवार रात नगर से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे। कासिमपुर मोड पर बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी कमलेश कुमार को मंगलवार सुबह ईदगाह चौराहे पर बरेली की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी के डॉ. आजम ने बताया कि घायलों की हालत खतरे के बाहर है। संवाद