मई में आसमान से आग बरसने लगी है। लोग कड़ाके की धूप, उमस भरी गर्मी सेे बेहाल हो रहे हैं। वहीं बिजली भी लोगों को रुलाने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.7 व न्यूनतम 32.1 रहा। दोपहर तक शहर की सड़कें भी सूनसान दिखीं। युवतियों ने जूस पीकर गला तर किया।
मई माह की शुरुआत में कड़ाके की धूप, गर्मी ने सितम ढहाना शुरू कर दिया है। शनिवार को दिनभर रही कड़ाके की धूप से उमस भी बढ़ गई। इससे लोगबाग गर्मी से बेहाल नजर आए। धूप से बचने के लिए दोपहर में लोग घरों में कैद हुए तो सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति बन गई। इससे बाजार भी सुने हो गए। देर शाम बाजार में थोड़ी रौनक दिखी।
दिनों दिन बढ़ते तापमान के साथ शनिवार को अधिकतम तापमान 41.7 व न्यूनतम 32.1 के साथ मई माह का अभी तक सबसे गर्म रहने वाला दिन साबित हुआ।
000
सप्ताह भर के तापमान पर एक नजर
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
08 मई 41.3 31.4 डिग्री सेल्सियस
07 मई 41.1 31.2 डिग्री सेल्सियस
06 मई 40.5 30.8 डिग्री सेल्सियस
05 मई 40.3 30.2 डिग्री सेल्सियस
04 मई 39.1 29.5 डिग्री सेल्सियस
03 मई 37.8 29.2 डिग्री सेल्सियस
02 मई 37.2 27.6 डिग्री सेल्सियस