कलीनगर। मुख्य बाजार में शुक्रवार देर रात अचानक ओमप्रकाश शर्मा के जनरल स्टोर की दुकान पर आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान स्वामी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से आग लगी। लेखपाल ने दुकान का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है।
कलीनगर के वार्ड आठ निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दुकान में करीब 15 लाख का सामान था। आधार, पैन कार्ड, बैंक के पासबुक समेत जरूरी चीजें भी दुकान में ही थीं। रोजाना की तरह शुक्रवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रात 11 बजे आग लगने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे तो आसपास के लोगों की भीड़ लगी हुई थी।
सूचना के बाद कलीनगर चौकी इंचार्ज गुरुदेव सिंह और यूपी 112 के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद दमकल पहुंची। इसके बाद मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान खोलकर देखा तो सारा सामान मय फर्नीचर के जलकर नष्ट हो गया। ।