फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग, दो घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की मंडी समिति में शनिवार रात मॉडर्न राइस इंडस्ट्री के गोदाम में आग लग गई। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से पास रखे वारदानों में आग लगी, जिस पर दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन

आग लगने से गोदाम में काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें तेज होने पर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। इसके बाद करीब एक घंटे तक कूलिंग कर आग को पूरी तरह बुझाया गया। यह कदम दोबारा आग भड़कने की आशंका को रोकने के लिए उठाया गया। मंडी समिति के सचिव प्रवीण अवस्थी ने बताया कि मॉडर्न राइस इंडस्ट्री के नाम आवंटित गोदाम में आग लगी है। गोदाम गेट नंबर तीन के पास स्थित है।
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगने की बात सामने आई है। आग लगने के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें