फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: दीपक की लौ से मकान में लगी आग, बेड-फ्रिज समेत लाखों रुपये का सामान जला

Tue, 10 Nov 2026 01:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में सोमवार रात शहर के संजय रॉयल पार्क में एक मकान में आग लग गई। दीपक की लौ से पर्दे में आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने बुझाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में दीपक की लौ से पर्दे में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बेड, फ्रिज समेत घर का अधिकांश घरेलू सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के संजय रॉयल पार्क निवासी नवेंद्रू जैन के मकान की पहली मंजिल पर विजय कुमार परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे परिवार के लोगों ने कमरे में दीपक जलाया था। इसके बाद सभी लोग दूसरी मंजिल पर चले गए। इसी दौरान दीपक की लौ पर्दे तक पहुंच गई। पर्दे ने आग पकड़ ली और कुछ ही देर में आग कमरे से फैलकर पूरे घर में पहुंच गई। मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग नीचे पहुंचे और शोर मचा दिया। 
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा बेड, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दीपक की लौ से पर्दे में आग लगने की बात सामने आई है। दमकल टीम ने आग बुझा दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें