फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पशुशाला में लगी आग, तीन मवेशी झुुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी खेड़ा गांव की घटना, पशु चिकित्सक ने किया उपचार
विज्ञापन




पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बेरी खेड़ा निवासी ग्रामीण की पशुशाला में शुक्रवार शाम आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक भैंस, उसका बच्चा और एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व व पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने उपचार शुरू कराया। पशुओं की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन




सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बेरी खेड़ा निवासी ओमप्रकाश की पशुशाला में शुक्रवार शाम करीब चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय पशुशाला में चार पशु थे। आग की चपेट में आने से एक भैंस, उसका करीब एक साल का बच्चा और एक गाय बुरी तरह झुलस गए। एक अन्य पशु को सुरक्षित निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाया गया। लेखपाल ने बताया कि गोशाला की देखरेख करने वाला कर्मी उस समय झंडी यात्रा में शामिल होने गया हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें