फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छप्पर में लगी आग, दो बच्चों समेत पांच झुलसे

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती आग से झुलसा बच्चा । संवाद
विज्ञापन
गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत/गजरौला। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से थाना गजरौला के पुरवाखास निवासी सोमपाल के घर के छप्पर में आग लग गई। जिससे दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे हुए सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गांव पुरवाखास निवासी सोमपाल (25) ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे उसकी पत्नी आशा देवी घर में खाना बना रहीं थीं। खाना बनाते समय किसी का फोन आ गया। वह बात करने के लिए बाहर चली गईं। इस दौरान अचानक गैस लीक होने से गैस सिलिंडर से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगने के कारण उनके बड़े भाई रूपलाल, उनके दो बच्चे सोनाक्षी (8) और कार्तिक (7) झुलस गए। बच्चों की चीख-पुकार पर पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने के दौरान नेमंचद और वह भी गंभीर रूप से झुलस गए।
पास-पड़ोसियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। घायलों को गजरौला पीएचसी लाया गया। जहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों का इलाज चल रहा है।
000
फोटो: 38
आग लगने से 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
अमरिया। अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव हर्रायपुर के नौ किसानों की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम हर्रायपुर निवासी परवेज मलिक के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पास-पड़ोस के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। पता चला तो ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
आग से गांव हर्रायपुर निवासी शफीक अहमद, इकबाल अहमद, मुन्नी, शकील अहमद, वकील अहमद, अफजाल अहमद, इसहाक अहमद, फय्याज अहमद व कदीर अहमद की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। लेखपाल अनूप शर्मा ने मौका मुआयना कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

आग की घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। जब तक फायर बिग्रेड पहुंच पाती, लोगों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया। इसके बाद फोन कर गाड़ी को मना कर दिया गया। संवाद

मेडिकल कॉलेज में भर्ती आग से झुलसा बच्चा । संवाद

मेडिकल कॉलेज में भर्ती आग से झुलसा बच्चा । संवाद

मेडिकल कॉलेज में भर्ती आग से झुलसा बच्चा । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें