फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शॉर्ट सर्किट से रिलैक्सो के शोरूम में लगी भीषण आग, सराफा बाजार में मची अफरातफरी

Thu, 03 Apr 2025 12:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जेपी रोड स्थित एक शोरूम में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत शहर के बीचों-बीच जेपी रोड स्थित रिलैक्सो के शोरूम में बृहस्पतिवार को करीब 11:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे सराफा बाजार में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में शोरूम में आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार और लपटें देख सराफा बाजार के दुकानदारों में दहशत फैल गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। 

विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। बाद में दमकल की एक गाड़ी बरेली के नवाबगंज से बुलाई गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। शोरूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है।

शोरूम में आग की घटना से आसपास स्थित दुकान के मालिकों में भी खलबली मची रही। रिलैक्सो शोरूम के ही निकट एक ज्वेलर्स का भी शोरूम है। आसपास कई अन्य दुकानें भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें