फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शॉर्ट सर्किट से कलर लैब में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

Wed, 17 Apr 2024 04:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के नौगवां पकड़िया में बुधवार को एक कलर लैब में आग लग गई। आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
कलर लैब संचालक से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के मोहल्ला नौगवां क्रासिंग के पास शॉर्ट सर्किट से एक कलर लैब में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस व फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला राजीव कॉलोनी में रहने वाले छत्रपाल की शहर में ही नौगवां क्रासिंग पार ओवरब्रिज के सामने की गली में तीन मंजिला भवन में कलर लैब की दुकान है। बुधवार की सुबह लगभग 9:30 बजे उनका पुत्र निखिल वर्मा दुकान के ही करीब में था। निखिल ने दुकान से धुंआ निकलता देखा। अंदर जाकर देखा, तो हल्की से आग सुलग रही थी। निखिल ने मामले की जानकारी पिता को दी। 

जब तक वह दुकान पर पहुंचे, आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग इतनी भयानक लगी कि तीनों मंजिलों पर धुंआ ही धुंआ फैल गया। मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड व सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दो गाड़ियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस दौरान मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कैमरा-लैपटॉप-मशीनें समेत काफी सामान जला  
दुकान स्वामी छत्रपाल के मुताबिक उसका सारा सामान दुकान में ही रहता था। आग लगने से दुकान में रखा कैमरा, लैपटॉप, मशीनें, कंप्यूटर, शादियों का डाटा और स्टॉक स्टोरेज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।

घट सकती थी बड़ी घटना
जिस जगह पर दुकान संचालित हो रही है। वह एक गली में है। इसके पड़ोस में लोगों के घर हैं। साथ ही पीछे की दीवार की तरफ एक बाइक एजेंसी है। जिसका वर्कशाप उससे लगा हुआ है। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया होता, तो बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें