फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तिरुपति गोल्डन पार्क के पास ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, आपूर्ति बाधित

Tue, 11 Aug 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के तिरुपति गोल्डन सिटी के पास रखे ट्रांसफाॅर्मर में अचानक से लगी आग से वहां की आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में भी बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्या बरकरार रही। इससे उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की शाम से ही शहर के तिरुपति गोल्डन सिटी में बिजली फॉल्ट की समस्या शुरू हो गई। रात करीब 11 बजे वहां लगे ट्रांसफाॅर्मर में तारों में हुई स्पार्किंग के बाद उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ट्रांसफाॅर्मर के करीब पहुंच गई। इसके बाद वहां की सप्लाई बाधित हो गई। सूचना के बाद पहुंची टीम ने करीब एक घंटे के बाद वहां की सप्लाई को सुचारु किया। इसके साथ ही रात में मोहल्ला अशोक कॉलोनी, शरीफ खां, दुर्गाप्रसाद आदि इलाकों में फॉल्ट व कटौती की समस्या से लोगों की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा सोमवार को शहर के खुदागंज, मोहल्ला खुशीमल, एकता नगर, सनराइज, पुरानी तहसील की ओर, जेपी रोड, खकरा फीडर, आर्य समाज मंदिर वाली गली, बल्लभ नगर, चावला चौराहे, गांधी स्टेडियम के सामने आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों में दिक्कतें आई। सूचना के बाद टीम को भेजकर उसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें