फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बरपा आग का कहर, लाखों का नुकसान

Sun, 24 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
अाग
विज्ञापन
 घूरे मेें लगी आग ने चार घरों को चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग में घरेलू सामान व अनाज सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महोलिया ताल्लुक ईटगांव में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे भगवान दास, रामेश्वर दयाल, सियाराम व आनंद कुमार के घरों में आग लग गयी। इस आग में भगवानदास के घर में रखे गेहूं, मसूर व सरसों, रामेश्वर दयाल के गेहूं, इंजन व घरेलू सामान, सियाराम व आनंद कुमार के घरों में छप्पर एवं उसमें रख घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने से ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुकिश्कल काबू पाया। ग्रामीणों ने घरों के पास घूरे में गर्म राख डालने से आग लगने की आशंका जताई है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने भी गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
0000000000
नौ गांव के 14 घर आए चपेट में
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के नौ गांवों के 14 घरों में बीते 48 घंटों में चूल्हों की चिंगारियों से आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। गांव गाजीपुर के रामपाल, शहबाजपुर के केसरीलाल, बकैनिया के फूलचंद्र, विजयपाल, रमेश, रामकिशोर, करेली के आदेश, घनश्याम, कुसुमा के चंद्रपाल, ढकिया जलालपुर के मुख्त्यार, गुरविंदर, पिपरिया के राकेश, घुघौंरा के डोरीलाल और कंधरापुर के रामपाल के घरों में आग लग गई। इससे नगदी, कपड़े, बर्तन, अनाज, छप्पर, लकड़ी और भूसा समेत लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। अग्नि पीड़ितों ने आग की सूचना तहसील कार्यालय में दर्ज कराई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें