बरखेड़ा। बकाया वसूली करने पहुंची विद्युत निगम की टीम पर हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने जेई की तहरीर पर चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जेई संतकुमार 20 जून को गांव कोकिली मुड़िया में बकाया वसूली के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के अतुल कुमार, अशोक कुमार, अनुज कुमार, वीरेंद्र कुमार व अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए कनेक्शन काटने का विरोध किया था। कर्मचारियों ने जब उनको रोका तो उन्होंने सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले थे।
पूरे मामले का वीडियो मोबाइल फोन में कैद कर लिया गया था। इस पर हमलावरों ने मोबाइल फोन छीनकर लाइनमैन की भी पिटाई लगा दी थी। अब इस मामले में जेई की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद