बरखेड़ा। दवा लेकर गांव वापस लौट रहे दंपती को गांव के ही लोगों ने रास्ते में घेरकर पीटा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के गांव कल्यानपुर नौगवां निवासी जियालाल ने बताया कि उसका पुत्र हरीश अपनी ससुराल में रहता है। 17 जून को वह पत्नी की दवा लेकर लौट रहा था। तभी गांव के ही कुंदनलाल, अजयपाल और विजयपाल ने रास्ते में घेरकर उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद