फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी चेतराम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री राजेश्वरी की शादी 22 वर्ष पहले गांव उदरहा निवासी जवाहरलाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये नकद की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर राजेश्वरी को प्रताड़ित किया जाता था। पीड़ित के मुताबिक संतान न होने पर ससुराल पक्ष उसे जान से मारने और दूसरी शादी कर लेने की धमकी देता था। आरोप है कि 18 अप्रैल ्र को ससुरालियों ने राजेश्वरी की हत्या कर शव जला दिया।
गांव के एक व्यक्ति से सूचना मिलने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां आरोपियों ने धमकाकर भगा दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उदरहा निवासी जवाहरलाल, रामचंद्र, विनय कुमार, महेंद्र और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें