विवाहिता की हत्या का प्रयास
पीड़िता ने बताया कि 26 अक्तूबर को विवाहिता अपनी मां के साथ ससुराल से सामान लेने गई, तो ससुरालवालों ने उसे मारापीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए और हत्या करने का प्रयास किया। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
इसके बाद विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। एसपी अतुल शर्मा के आदेश पर बीसलपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म करने आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में ससुराल पक्ष के 10 लोगों को नामजद किया गया है।