फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गोलीबारी मामले में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 31 Jan 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दो भाइयों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को देर रात दर्ज की। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी प्रवीन मिश्रा ने बताया कि उनके भाई अजीत मिश्रा और सुजीत मिश्रा 29 जुलाई को देर रात मोहल्ला दुबे स्थित अपने घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसरा निवासी पवन, रिंकू, मोहित, रवि, ओमप्रकाश, लोकेश और विवेक श्रीवास्तव ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने उनके भाइयों से गाली-गलौज की। मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली सुजीत मिश्रा के पेट में और अजीत मिश्रा के मुंह में लगी। बेहोश होने पर हमलावर उन्हें मरा समझ कर चले गए। हमलावरों ने बीच-बचाव करने आई उनके घर की पिंकी मिश्रा को धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिंकी मिश्रा की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची ,तब तक हमलावर भाग गए।
घायल भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के बजाय बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें