फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: थाने से भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति गायब, तत्कालीन हेड मोहर्रिर सहित पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट

Fri, 24 Mar 2023 04:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर थाने के मालखाने में भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति रखी थी, जो गायब है। इस मामले में तत्कालीन हेड मोहर्रिर सहित पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर थाने से भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने के मामले में न्यायालय की सख्ती के बाद एसपी के निर्देश पर तत्कालीन हेड मोहर्रिर सहित पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाने के मालखाने में गायब हुई मूर्ति एक दिन पूर्व खंगाली गई थी, लेकिन वह मिल नहीं सकी थी।  

विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2006 में अपराध संख्या 965 के तहत पूरनपुर थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें प्राचीन एवं पुरातत्व अधिनियम की धाराएं लगाई गई थीं। मुकदमे से संबंधित भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति न्यायालय में मुकदमे के विचारण के दौरान पेश की जानी थी, मगर यह मूर्ति पुलिस द्वारा पेश नहीं की जा सकी। 

सायमा से शालिनी बनी युवती: हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी संग लिए सात फेरे, बोली- नहीं झेलना होगा तीन तलाक का दर्द
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मूर्ति पेश करने के दिए गए थे आदेश 

इसके बाद न्यायालय सख्त हुआ। कुछ दिन पूर्व ही अपर सत्र न्यायाधीश चंद्र मोहन मिश्रा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश जारी किए थे, जिसमें मूर्ति पेश करने को आदेशित किया गया है।  17 अप्रैल तक गायब मूर्ति को न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया गया है। 

जिसके बाद से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। एक दिन पूर्व ही पुलिस ने पूरनपुर थाने के माल खाने को खंगाला था लेकिन मूर्ति नहीं मिल सकी थी। शुक्रवार को अफसरों के निर्देश पर मामले में तत्कालीन हेड मोहर्रिर व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें