फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रास्ते में खड़ी बाइक को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर पथराव

विज्ञापन
गांव रंपुरा कपूरपुर में पथराव करते लोग । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव रंपुरा कपूरपुर में सड़क पर खड़ी बाइक को लेकर दो समुदाय के लोगों में मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस के पहुंचने पर पथराव करने वाले खिसक गए। गांव में पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटना रविवार की है। गांव निवासी अक्षय कुमार ई-रिक्शा से फेरी लगाकर सब्जी की बिक्री करता है। रविवार को अक्षय कुमार गांव के ही बाबर और मोईन के घर के सामने पहुंचा। बाबर घर के सामने अपनी बाइक की धुलाई कर रहा था। अक्षय कुमार ने बाइक हटाने को कहा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। अक्षय कुमार को सिर पर वाइपर मारकर घायल कर दिया गया।
समीप खड़े अशोक और उसका चाचा जयवीर अक्षय कुमार को बचाने पहुंचे। तब उन दोनों की भी पिटाई कर दी गई। विवाद पर दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिससे गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव करने वाले खिसक गए।
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। बाबर ने भी घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने अक्षय कुमार की ओर से बाबर, यूनुस सहित सात लोगों को नामजद कर 15 के खिलाफ बलवा, जान से मारने की नीयत से हमला करने, गाली-गलौज कर मारपीट कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बाबर और यूनुस को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव में तनाव को लेकर पुलिस तैनात की गई है। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें