बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर में बस की चपेट में आकर छतिग्रस्त हुआ मकान । संवाद
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर मेंं चौराहे पर खड़ी एक बस में टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान एक युवक का मकान भी बस की चपेट में आ गया।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोहम्मद बली ने बताया कि रविवार की रात वह और उनके घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। उनका मकान पीलीभीत-शाहजहांपुर रोड पर है। रात करीब 11:30 बजे उनके मकान के अगले हिस्से को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही जब तक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चालक टैंकर लेकर शाहजहांपुर की ओर चला गया l पुलिस ने टैंकर का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। टैंकर ने जिस बस को अपनी चपेट में लिया वह अब भी मौके पर ही खड़ी है। इस बाबत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि इस मामले की थाने में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पता चला कि दोनों पक्षों में समझौता हो रहा है। संवाद