घुंघचाई। घर में गाय घुसने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने थाने पहुंच कर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव गरीबपुर निवासी नत्थूलाल का शनिवार को पड़ोस के रहने वाले दीनदयाल से घर में गाय घुसने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, जिसमें एक पक्ष के दीनदयाल और उनकी पत्नी घायल तो दूसरे पक्ष के नत्थूलाल और उनकी पुत्री पूनम घायल हो गए।
बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे, एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।