फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरखेड़ा में संदिग्ध हालात में एलएलबी के छात्र की मौत

विज्ञापन
ग्राम लखा खास में घर पर रोते बिलखते परिजन व मौजूद महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। घर से घूमने की बात कहकर निकले एलएलबी के छात्र का शव दूसरे दिन गांव से 400 मीटर की दूरी पर शाहपुरा के लिए जाने वाले मार्ग पर मिला। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल परिवार वालों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव लखा खास के रहने वाले मैकूलाल ने बताया कि उनका पुत्र विजय कुमार (28) शहर के एक निजी विद्यालय में एलएलबी के अंतिम सेमेस्टर का छात्र है। कचहरी में वह एक अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस भी करता है। दो साल पूर्व थाना क्षेत्र के ही गांव आमडार की रहने वाली प्रीति से उसकी शादी हुई थी।
शुक्रवार की रात लगभग 08:30 बजे युवक घर से घूमने की बात कहकर निकला। पूरी रात वह वापस नहीं आया। इससे पूर्व भी वह कई बार बिना बताए घर से निकल जाता था और एक दिन बाद आ जाता था। ऐसे में परिजनों ने उसके रात में नहीं लौटने को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे गांव से 400 मीटर की दूरी पर शाहपुरा और लखाखास को जाने वाले चकरोड पर केले के पेड़ के पास एक शव पड़ा देखा गया। जिसकी पहचान विजय कुमार के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
00
गश खाकर गिरा चीनी मिल कर्मी, मौत



बीसलपुर। कोतवाली के गांव भोगापुर निवासी चीनी मिल के संविदा कर्मी की शनिवार को दोपहर चीनी मिल के अतिथि गृह के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।



गांव भोगापुर निवासी महेश चंद्र ने बताया कि उनका भाई कुुंवर सेन (35) किसान सहकारी चीनी मिल मेें संविदा कर्मचारी था। वह शनिवार को दोपहर चीनी मिल के लिए पैदल ही रवाना हुआ। चीनी मिल के अतिथि गृह के सामने वह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। उस समय मौके पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद मिल के कर्मचारी उधर से गुजरे, तब उन्होंने उसे बेहोश पड़ा देखा।



कुंवर सेन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक जय प्रकाश, श्रमिक नेता श्याम बहादुर शर्मा स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि संभवत: दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट हो जाएगा। संवाद

ग्राम लखा खास में घर पर रोते बिलखते परिजन व मौजूद महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें