पूरनपुर। शारदा नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित गांवों में बुखार का प्रकोप चल रहा है। गांव चंदिया हजारा में ही ग्राम प्रधान सहित करीब सौ लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग लोग कर रहे हैं।
शारदा किनारे के गांवों में वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। गांव चंदिया हजारा में प्रधान वासुदेव कुंडू, गांव निवासी गणेश विश्वास, निरंजन मंडल, गणेश की ढाई वर्षीय पुत्री दिपांशी, संगीता सहित कई लोग बुखार की चपेट में हैं। प्रधान ने बताया कि उनके गांव में कई घरों में पूरा परिवार बुखार की चपेट में आ गया है। गांव के करीब सौ से अधिक लोग बुखार से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा समीप के गांवों में भी वायरल बुखार फैलने की जानकारी मिली है। संवाद