फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित छात्रों की फीस जमा फिर भी भेजा जा रहा नोटिस

Tue, 23 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में वर्ष 2012-13 में प्रवेश लेने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को पिछले माह फीस जमा करने का नोटिस भेजा गया था। आरोप है कि विद्यार्थियों द्वारा फीस जमा करने के बाद भी नोटिस जारी किए गए। सोमवार को छात्र नंद किशोर समेत अन्य विद्यार्थियों ने प्राचार्य से मिलकर फीस की रसीद दिखाते हुए मामले का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012-13 में प्रवेश स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। प्रवेश के बाद शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि मिलने के बाद उन्होंने कॉलेज की फीस जमा कर दी। इसके बावजूद उन्हें फीस जमा करने व फीस जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई करने का नोटिस भेज रहा है।
इधर प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि विद्यार्थियों द्वारा फीस जमा कर दी गई है तो उसे कैंसिल करा दिया जाएगा। विद्यार्थियों से उनके मोबाइल नंबर भी ले लिए गए हैं। उन्हें भी इसकी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें