फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिवाली पर उल्लुओं के शिकार की आशंका, पीटीआर में अलर्ट

Thu, 05 Nov 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिवाली पर अंधविश्वास के चलते उल्लुओं के शिकार की आशंका को देखते हुए पीटीआर प्रशासन अलर्ट हो गया है। जंगल में शिकारियों की घुसपैठ रोकने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पांचों रेंज में गश्त बढ़ा दी गई है। डिप्टी डायरेक्टर ने सभी रेंज अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि दीपावली के मद्देनजर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी पांचों रेंज में वनकर्मियों की टीमें सघन गश्त कर रही हैं। जंगल से सटे संवेदनशील इलाकों के साथ ही भारत-नेपाल सीमा से लगे वन क्षेत्र में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। दिवाली के आसपास तांत्रिक क्रियाओं और अंधविश्वास के चलते उल्लुओं की मांग बढ़ने की आशंका रहती है। इसका फायदा उठाकर शिकारी वन क्षेत्रों में सक्रिय हो सकते हैं। इसे देखते हुए पीटीआर प्रशासन ने वनकर्मियों की टीमें गठित कर नियमित गश्त शुरू करा दी है।
-
नवाबगंज तिराहे पर की चेकिंग

बरखेड़ा। बृहस्पतिवार को बरखेड़ा कस्बे के प्रमुख नवाबगंज तिराहे पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तिराहे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई। वन दरोगा मंगली प्रसाद ने बताया कि दीपावली के आसपास कुछ लोग तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर उल्लुओं का अवैध शिकार कर उन्हें पकड़ने का प्रयास करते हैं। इसी आशंका के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें