पीलीभीत। गर्मी के बढ़ते ही फॉल्ट बढ़ गए हैं। रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में जमकर बिजली कटौती हुई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, विद्युत निगम की टीमें भी यहां-वहां दौड़ती रहीं।
शनिवार की देर रात से ही बिजली कटौती की समस्या से शुरू हो गई। पूरी रात शहर के अलग-अलग इलाकों में कटौती की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। रात करीब तीन बजे शहर की चूने वाली गली में केबल ब्लास्ट होने से इस इलाके से जुड़ी लोहा मंडी, तखान सहित अन्य प्रमुख गलियों की आपूर्ति प्रभावित हो गई।
सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति को सुचारू किया। इसके बाद भी यहां बार-बार फाॅल्ट होते रहे। इसके अलावा दिन में शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, कुंवरगढ़, राजीव कॉलोनी समेत कई इलाकों में भी कटाैती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि टीम को भेजकर फाॅल्ट को ठीक करा दिया गया है। संवाद